ब्रेकिंग
अब कोर्ट की सुनवाई के वीडियो नहीं कर सकेंगे शेयर, CJI सूर्यकांत ने जारी किए सख्त निर्देश भारत-रोमानिया रिश्तों को नई उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में तीन समझौते, 2028 बनेगा इनोवेशन व... छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ...
दुर्ग

भिलाई में लिफ्ट हादसे से युवक की मौत, चौहान स्टेट में चार महीने में दूसरी घटना

दुर्ग | भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र स्थित चौहान स्टेट (व्यवसायिक परिसर) में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। लिफ्ट के होल में गिरने से राजा बांदे (40 वर्ष) नामक युवक की मौत हो गई।

हादसा सुबह लगभग 5 बजे उस समय हुआ जब तीसरी मंजिल पर लिफ्ट का दरवाजा तो खुला था, लेकिन लिफ्ट नीचे थी। राजा बांदे यह देख नहीं पाया और लिफ्ट के भीतर कदम रखते ही नीचे गिर गया।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रस्सियों के सहारे युवक को बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाते समय युवक ने एक बार आंखें खोली थीं और लगभग एक घंटे तक जीवित रहा, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

चौंकाने वाली बात यह है कि चौहान स्टेट में पिछले चार महीनों में इसी तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले भी एक नारियल पानी विक्रेता इसी लिफ्ट के होल में गिरकर अपनी जान गंवा चुका है।

लगातार हो रही घटनाओं को लेकर मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने परिसर प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर लिफ्ट का दरवाजा बिना लिफ्ट के मौजूद होने के कैसे खुला रह गया?

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। लिफ्ट के रखरखाव में लापरवाही की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button