ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

प्रभारी लीलाधर पाल ने शिक्षा समिति की ली बैठक,शंकर नगर पानी टंकी मैदान में बास्केट बॉल व बैडमिंटन कोट लिया निर्णय:

दुर्ग | महापौर  अलका बाघमार के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग प्रभारी लीलाधर पाल ने एमआइसी भवन के कक्ष में समिति के सदस्य और अधिकारी के साथ एमआईसी कक्ष में ली। शिक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमे निम्न विषयो पर चर्चा हेतु समिति के सदस्यों के सामने प्रस्ताव रखा

प्रभारी ने कहा समिति की बैठक कार्यो के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने की बात कही।नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले समस्त खेल मैदान व निगम द्वारा बनाए गए खेल भवन व व्यायाम शाला भवन के संचालन व संरक्षण के लिए समिति बनाने का निर्णय लिया गया l

निगम द्वारा संचालित जय हनुमान व्यायाम शाला में भवन संधारण व व्यायाम सामग्री व्यवस्था के अलावा शंकर नगर पानी टंकी मैदान में बास्केट बॉल और बैडमिंटन कोट बनाने के अलावा इंटरलॉक मेट कब्बडी और जुडो मेट की आवश्यकता बताया।

प्रभारी श्री पाल ने कहा वार्ड 11 हमर क्लिनिक के ऊपर जिम एवं वार्ड 16 में ओपन गार्डन सहित शहर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों में ओपन जिम का निर्णय समितियों के सदस्यों ने लिया।साथ ही निगम रहवासियों के लिए बघेरा में क्रिकेट मैदान निर्माण,के अलावा शासकीय उ माध्यमिक विद्यालय तकिया पारा वार्ड 8 में शालेय भवन में इन्टरगेम सुविधा प्रदाय करने का निर्णय लिया गया।बैठक के दौरान आरएन वर्मा,अश्वनी निषाद,आशीष चन्द्राकर,मनीषा सोनी,सरिता चन्द्राकर, गुलशन साहू,खिलावन मटियारा के अलावा ललित ढीमर एवं अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button