ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
दुर्ग

21 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

दुर्ग | जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा 09 से 29 मई 2025 तक 21 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर पूर्णतः निःशुल्क होगा। जिसमें सबजूनियर/जूनियर वर्ग के बालक/बालिकाएं भाग ले सकते हैं।

शिविर में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों का पंजीयन, संबंधित मैदान पर किया जाएगा, जिसमें पालक की सहमति होना अनिवार्य है। पंजीयन हेतु खिलाड़ी एक नग पासपोर्ट साईज नवीन फोटो के साथ संबंधित खेल मैदान पर प्रशिक्षक से सम्पर्क कर सकते हैं।

प्रशिक्षण हेतु विभाग द्वारा निःशुल्क खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर प्रतिदिन प्रातः 5.30 बजे से 7.30 बजे एवं संध्या सूर्यास्त होने के पूर्व मौसम व गर्मी को देखते हुए बच्चों की सुविधा अनुसार प्रशिक्षक समय निर्धारित करेंगे। प्रशिक्षण पूर्व ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजन वर्ष 2025-26 के संबंध में बैठक 07 मई 2025 को आयोजित की गई।

शिविर के सुचारु आयोजन हेतु  विलियम लकड़ा सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग की अध्यक्षता एवं  तनवीर अकील जिला क्रीडा अधिकारी जिला दुर्ग, व्यायाम शिक्षकों, खेल संघों एवं खेल प्रशिक्षकों की 07 मई 2025 को कार्यालय सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

जिले के विभिन्न खेल मैदानों पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें हॉकी के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कुरूद, समृद्धि बाजार के पास दुर्ग में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी तरह व्हालीबॉल के लिए हॉस्पिटल सेक्टर हुड़कों, बजरंग पारा कोहका में।

खो-खो के लिए नेशनल स्कूल मैदान दुर्ग, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पुरई, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला झीट पाटन, खो-खो मैदान पाउवारा में। फुटबॉल के लिए रविशंकर स्टेडियम दुर्ग, साइंस कालेज मैदान दुर्ग, हाउसिंग बोर्ड भिलाई में। कबड्डी के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मर्रा पाटन, बैगापारा स्टेडियम दुर्ग, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जोन-2 खुर्सीपार, दशहरा मैदान उतई में।

साफ्टबॉल के लिए नवीन कालेज मैदान खुर्सीपार में। बेसबॉल के लिए खेल मैदान भिलाई-03 में, साइकल पोलो के लिए साइकल पोलो मैदान भिलाई में। साइक्लिंग के लिए भिलाई निवास के सामने में। भारोत्तोलन के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मर्रा, झीट मैदान में। कुश्ती के लिए महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक शाला दुर्ग में। एथलेटिक्स के लिए खेल मैदान खम्हरियां में।

बास्केटबॉल के लिए राजेश पटेल मैदान सेक्टर-02, सेंट थामस कॉलेज मैदान रिसाली में। नेटबॉल के लिए एन.सी.आर.टी. स्कूल सेक्टर-06, भिलाई विद्यालय सेक्टर-02 में, ताईकंडो के लिए जे.पी. नगर भिलाई, महावीर खेल मैदान दुर्ग में।

मार्शल आर्ट के लिए जुनवानी वार्ड क्र. 01 भिलाई और कुडों के लिए प्राथमिक शाला कसारीडीह दुर्ग में निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी संबंधित मैदान पर उपस्थित होकर पंजीयन करवाने उपरान्त निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button