ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

शहर के सभी नाला/नालियों की समय पूर्व सफाई कार्य मे और भी गति लाये

दुर्ग | नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत सभी 60 वार्डो में 1 मई से 8 जून तक महापौर/महा सफाई अभियान की शुरुवात हो चुकी है।आज शुक्रवार को महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने स्टेशन रोड सन्तरा बाड़ी वार्ड- 26 और पोलसाय पारा वार्ड 27 के विभिन्न गलियो का निरीक्षण कर रहवासियों की समस्याओं के सुना और देखा।

उनके साथ प्रत्यक्ष अवलोकन सभापति श्याम शर्मा,कमिश्नर सुमित अग्रवाल,प्रभारी निलेश अग्रवाल,देवनारायण चन्द्राकर,नरेंद्र बंजारे, शेखर चन्द्राकर,ज्ञानेश्वर ताम्रकर, शशि साहू,हर्षिका जैन,पार्षद आरएन वर्मा,पार्षद मनीष बघेल सहित सम्बंधित अधिकारियों भी थे। महापौर ने नाली सफाई को  लेकर दोनो वार्डो के पार्षद सहित रहवासियों से जानकारी ली एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये.उन्होंने वार्ड 26 व 27 के विभिन्न गलियों में घूमकर अपनी उपस्थिति में नाली सफाई कार्यवको बेहतर करवाया।

उन्होंने पोलसाय पारा तालाब की किनारे  अवैध अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए।उन्होंने सड़क किनारे बाधित बांस बल्ली को हटवाने को कहा।उन्होंने कहा कि सड़क किनारे बिल्डिंग वेस्ट मटेरियल रखने वालों से जुर्माना लेने के निर्देश दिए।नाली के ऊपर जितने भी कब्जे है सभी पर जेसीबी चलाये।महापौर ने संतरा बाड़ी में पाइप लाइन लीकेज को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।

महापौर ने बारिश के पहले शहर क्षेत्र के सभी वार्डो में जाम नालियों जल भराव की समस्या से सम्बंधित स्थलों में निरन्तर सफाई,गन्दे पानी की निकासी का सुगम प्रबंधन प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने के अधिकारियों को निर्देश दिये।

महापौर इस दौरान मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के पहले सभी नाला/नालियों की सफाई और भी बेहतर ढंग से होनी चाहिए।

बारिश में वार्डो के भीतर जलभराव रोकने के लिए संतरा बाड़ी नाला सहित सभी नालों/नालियों की सफाई लगातार मिनी चैन माउंटेन मशीन व गैंग लगवाकर कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि नालो की सफाई तल तक हो ताकि बारिश का पानी आसानी से बह सके। कहा बारिश का मौसम जून माह के मध्य में शुरू हो जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि निगम के पास वर्तमान में करीब 35 दिन का समय है, समय को ध्यान में रखते हुए कार्यों को तेजी देने के लिए मेयर अलका बाघमार ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियो से कहा। जिससे वार्ड क्षेत्र में जलभराव न हो।

अधिकारियों ने जानकारी में बताया कि बारिश पूर्व शहर के नालों और भी विशेष कर शंकर नाला, पुलगांव नाले,संतरा बाड़ी, पोटिया कला,कसारिडीह के अलावा शहर के समस्त नालो सहित अन्य ऐसे नाले जिसमे जल भराव से जन जीवन प्रभावित होने की संभावना बनी रहती है निरन्तर निगम द्वारा सफाई करवाया जा रहा है।इस मौके पर उपअभियंता हरिशंकर साहू,उपअभियंता विनोद मांझी, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,मंडल अध्यक्ष हरीश चौहान सहित आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button