ब्रेकिंग
दल्लीराजहरा में मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति शिविर, विद्यार्थियों को बाल अधिकार और महिला सुरक्षा की ... छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिला खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता मनीष सिंह भंडारी ने जताई कड़ी नाराजगी, कांग्रेस पर साधा निशाना जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न.
दुर्ग

“ऑपरेशर सुरक्षा” अभियान के तहत वाहन चालको की सुविधा के लिए दुर्ग-भिलाई के चौक चौराहो में लेफ्ट टर्न फ्री बनाया गया

दुर्ग | यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान चलाकर सडक के चार प्रमुख बिन्दुओं पर कार्य किया जा रहा है जिसमें सडको एवं चौक चौराहो की अभियात्रिकी त्रुटि को दूर करना, सडको से अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा को हटाना,

वाहन चालको को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना एवं सडक दुर्घटना में होने वाली मौत के कारण एवं लापरवाह चालको पर सख्त कार्यवाही किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर दुर्ग भिलाई के पटेल चौक, राजेन्द्र पार्क चौक, सूर्या मॉल चौक, सुपेला चौक, नेहरू नगर चौक में स्टॉपर एवं मोजो की सहायता से चौक में बाये ओर जाने वाले वाहन चालको के लिए अस्थाई रूप से लेफ्ट टर्न फ्री बनाया गया|

ताकि चौक में बायें ओर जाने वाले वाहन आसानी से वाहन मोडकर अपने रास्ते जा सके और चौक चौराहे पर अनावश्यक खडा न होना पडे जिससे चौक पर जाम की स्थिति में भी कमी आयेगी और एक सुगम यातायात व्यवस्था का निर्माण होगा। वर्तमान में यह लेफ्ट टर्न अस्थाई रूप से स्टॉपर से बनाया गया है जिसे आगामी दिनों नगर निगम द्वारा स्थाई रूप से बनाया जावेगा।

अपीलः– यातायात पुलिस दुर्ग वाहन चालको से अपील करती है कि लेफ्ट टर्न फ्री मार्ग का प्रयोग करे और लेफ्ट टर्न फ्री स्थान पर वाहन कदापि खडा न करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button