ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत
महासमुंद

जिले में दिल दहला देने वाली घटना, एक ही परिवार के चार लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

महासमुंद | जिले के बागबाहरा कस्बे में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बसंत पटेल (40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अनुसूचित जाति बालक छात्रावास बागबाहरा में चपरासी के पद पर पदस्थ थे। उनके साथ उनकी पत्नी भारती, 11 वर्षीय बेटी और 4 वर्षीय बेटे की भी मौत हो गई है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, बसंत पटेल का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, वहीं उनकी पत्नी और बच्चों की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हुई है। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि पहले पत्नी और बच्चों को जहर दिया गया होगा, उसके बाद बसंत ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, घटना की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

मृतकों के शव बरामद कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा सकें। वहीं इस दिल दहला देने वाली घटना के पीछे क्या कारण है, यह अभी रहस्य बना हुआ है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सकेगी। घटना से पूरे इलाके में शोक और भय का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button