ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

सुशासन तिहार के तहत बोरसी शास.प्राथमिक शाला में समाधान शिविर निगम के 938 आवेदनों में 935 आवेदनों का हुआ निराकरण

दुर्ग | सुशासन तिहार के तहत शास.प्राथमिक शाला बोरसी वार्ड क्रमांक 52 में सात वार्डो का एक साथ 16 मई को समाधान शिविर का आयोजन किया गया।महापौर  अलका बाघमार ने समाधान शिविर का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी और मां सरस्वती के तैल्चचित्र में पूजा-अर्चना दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

समाधान शिविर में विधायक गजेंद्र यादव,महापौर  अलका बाघमार,आयुक्त सुमित अग्रवाल,सभापति श्याम शर्मा,देवनारायण चन्द्राकर,काशीराम कोसरे,नीलेश अग्रवाल,मनीष साहू,शशि साहू, लीलाधर पाल,पार्षद संजय अग्रवाल,साजन जोसेफ,गुलशन साहू,बोरसी मंडल अध्यक्ष कौशल साहू के साथ राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की का जायजा लिया,

विधायक एवं महापौर ने शिविर में पहुँचकर प्राप्त आवेदनों के समाधान की जानकारी विस्तार से ली और स्थानीय जनता से संवाद कर योजनाओं के प्रभाव के बारे में फीडबैक प्राप्त किया।इस दौरान अधिकारियों ने बताया की सुशासन तिहार में मिले विभिन्न विषयों के 938 आवेदनों में 935 आवेदनों का निगम द्वारा निराकरण किया गया है।

विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन को नई दिशा मिल रही है।शासन की मंशा है कि योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका लाभ हर जरूरतमंद तक पहुँचे। इसी सोच के तहत सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जहाँ अधिकारी और जनप्रतिनिधि के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और मौके पर ही उनका समाधान कर रहे हैं।

महापौर  अलका बाघमार ने कहा कि यह शिविर केवल समस्या समाधान का मंच नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच भरोसे की एक नई कड़ी भी है।हमारी प्राथमिकता है कि आमजन को योजनाओं की जानकारी भी मिले और वे उनका लाभ भी उठाएं। राज्य सरकार हर वर्ग गरीब,महिला, युवा और बुजुर्ग के कल्याण के लिए संकल्पित है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप सुशासन तिहार के माध्यम से शासन सीधे जनता के द्वार पहुँच रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button