ब्रेकिंग
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लाख की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, नशा तस्करी पर कसा शिकंजा महापौर ने ली विकास कार्यों की समीक्षा, जल संरक्षण व अधोसंरचना से जुड़े अहम निर्णय शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
दुर्ग

दुर्ग: कव्वाली कार्यक्रम देखने आया युवक एक्टिवा से हाथ धो बैठा, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

दुर्ग। शहर के कुआं चौक के पास उस समय हड़कंप मच गया जब विमल प्रोविजन स्टोर के सामने खड़ी एक एक्टिवा स्कूटी को अज्ञात चोर पार कर ले गया। घटना 17 मई की रात करीब 11:30 बजे की है। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 (चोरी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रार्थी ज्ञानचंद जैन, निवासी मैथिलपारा, जैन मंदिर रोड, वार्ड क्रमांक 32, 17 मई की रात को मुस्लिम समाज के उर्स कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटेल चौक पहुंचा था। उसने अपनी एक्टिवा CG 08 R 0912 को विमल प्रोविजन स्टोर के सामने खड़ा किया और कव्वाली कार्यक्रम में चला गया।

जब वह करीब आधे घंटे बाद वापस लौटा तो पाया कि स्कूटी वहां से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब एक्टिवा नहीं मिली, तो वह कोतवाली थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोर की तलाश जारी है।सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान वाहन पार्किंग को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी पुलिस ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button