ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

कलेक्टर द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत समोदा-अछोला समूह जल प्रदाय योजना का औचक निरीक्षण, 48 ग्रामों के 12 हजार से ज्यादा परिवारों को होगा लाभ

महासमुंद |  जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले में संचालित समोदा-अछोला समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का कलेक्टर विनय लंगेह ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने योजना के प्रमुख स्थलों का भ्रमण कर कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर  ने सर्वप्रथम समोदा बैराज के निकट महानदी पर निर्मित किए जा रहे 10.0 मीटर व्यास के आरसीसी इंटेकवेल का निरीक्षण किया। इसके पश्चात वे ग्राम अछोली पहुँचे, जहाँ 6.0 एमएलडी क्षमता वाला जल शुद्धिकरण संयंत्र निर्माणाधीन है। इन दोनों प्रमुख स्थलों पर कार्य की वर्तमान स्थिति, गुणवत्ता की जानकारी लेकर  समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

48 ग्रामों के 12 हजार से ज्यादा परिवारों को होगा लाभ

निरीक्षण के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने कलेक्टर को जानकारी दी कि समोदा-अछोला समूह जल प्रदाय योजना के पूर्ण होने पर  क्षेत्र के 48 ग्रामों के कुल 12,395 ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल समस्याओं का स्थायी समाधान प्रदान करने हेतु एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

कलेक्टर श्री लंगेह ने अधिकारियों से योजना के विभिन्न अवयवों की अद्यतन प्रगति की जानकारी प्राप्त की एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं एवं निर्माण की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत  के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस. आलोक, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता एवं कार्य एजेंसी के अभियंता भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कलेक्टर को योजना की आगामी कार्य योजना एवं संभावित पूर्णता तिथि से भी अवगत कराया।

उल्लेखनीय है कि सरकार की प्राथमिकता में ग्रामीणों को स्वच्छ जल की सुविधा उपलब्ध कराना है।जल जीवन मिशन सरकार की प्राथमिकता वाली योजना है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार को नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। महासमुंद जिले में इस योजना के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं पर तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को उनके घरों तक जल सुविधा सुनिश्चित की जा सके|

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button