ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
देश

मशहूर अभिनेता मुकुल देव का निधन, 54 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस – फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्म और टीवी अभिनेता मुकुल देव का 23 मई को 54 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी और वे आईसीयू में भर्ती थे। उनकी सेहत में सुधार नहीं हो पाया और अंततः उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

मुकुल देव के निधन की खबर ने फिल्म और टेलीविज़न इंडस्ट्री को गहरे शोक में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर सितारे और प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

मुकुल देव ने अपने करियर में ‘जय हो’, ‘सन ऑफ सरदार’, ‘आर… राजकुमार’, ‘मुझे कुछ कहना है’, और ‘ओएमजी: ओह माय गॉड!’ जैसी कई चर्चित फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। उनके अभिनय में गहराई, सादगी और दम था, जिससे उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।

उनकी अचानक हुई इस विदाई ने उनके चाहने वालों को झकझोर दिया है। वे सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार ही नहीं, बल्कि एक विनम्र और जमीन से जुड़े इंसान भी थे।

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button