ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित
दुर्ग

निरीक्षक मनीष शर्मा हुए सम्मानित

दुर्ग | थाना नंदिनी, जिला दुर्ग के थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष शर्मा को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 23 मई 2025 को नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित Onshore Security Coordination Committee की मीटिंग के दौरान प्रदान किया गया।

समारोह की अध्यक्षता स्वयं पुलिस महानिदेशक (DGP) महोदय ने की, जिसमें प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति रही। निरीक्षक मनीष शर्मा को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुकरणीय सेवा और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया।

इस सम्मान से न केवल निरीक्षक शर्मा का मनोबल बढ़ा है, बल्कि पूरे नंदिनी थाना व दुर्ग जिला पुलिस बल का गौरव भी बढ़ा है। कार्यक्रम के दौरान अन्य अधिकारियों ने भी उन्हें बधाई दी और उनके कार्यों की सराहना की।

पुलिस विभाग में एक प्रेरणास्रोत बनकर उभरे निरीक्षक मनीष शर्मा को यह सम्मान भविष्य में और बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहन देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button