ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
रायपुर

अंबेडकर अस्पताल में पत्रकारों से मारपीट, बाउंसर एजेंसी संचालक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में रविवार देर रात उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक न्यूज चैनल की टीम चाकूबाजी की घटना में घायल व्यक्ति की रिपोर्टिंग करने पहुंची। मौके पर मौजूद बाउंसरों ने पत्रकारों को रिपोर्टिंग से रोकने की कोशिश की और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

हाथापाई की सूचना मिलते ही रायपुर के अन्य पत्रकार और प्रेस क्लब के पदाधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए, लेकिन बाउंसरों का व्यवहार और उग्र हो गया। पुलिस की मौजूदगी में ही पत्रकारों के साथ धक्का-मुक्की की गई और महिला सुरक्षा कर्मियों को भी गेट से बाहर निकालकर पत्रकारों की ओर धकेला गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौदहापारा थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बाउंसर एजेंसी के संचालक वसीम बाबू और उसके दो साथियों को गिरफ़्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, वसीम बाबू अस्पताल परिसर में पिस्तौल लेकर पहुंचा था और पत्रकारों को खुलेआम धमका रहा था। पुलिस ने उसके घर से पिस्तौल और गोलियां भी बरामद की हैं।

इस घटना के विरोध में पत्रकारों ने लगभग तीन घंटे तक अंबेडकर अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। जब तुरंत कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आक्रोशित पत्रकारों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर दिया।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मामले को गंभीर बताते हुए सख्त लहजे में कहा, “पत्रकारों को धमकाने और बदसलूकी करने वालों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा।” वहीं, अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने भी भरोसा दिलाया कि बाउंसर एजेंसी के खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button