ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
छत्तीसगढ़

10 साल के अवैध रिश्ते का खौफनाक अंत: 5 हजार मांगने पर पड़ोसी ने महिला की पीट-पीटकर की हत्या

सक्ती | सक्ती ज़िले के बाराद्वार थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की महज़ 5 हजार रुपये को लेकर हुए विवाद में बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका की पहचान ग्राम डुमरपारा निवासी दुवासबाई केंवट के रूप में हुई है। आरोपी रामुकमार केंवट उर्फ कर्रीहा (48) को पुलिस ने घटना के आठ घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

कैसे हुआ खुलासा:
शुक्रवार रात 10 बजे गांव के खंडहरनुमा मकान में महिला का शव मिलने की सूचना पर थाना प्रभारी लखनलाल पटेल मौके पर पहुंचे। मृतका के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। महिला के पति रामकुमार ने बताया कि वह सुबह आश्रम गया था और शाम को लौटने पर पत्नी घर पर नहीं मिली। खोजबीन में बेटे तनवीर के साथ खंडहर में पहुंचने पर पत्नी मृत अवस्था में मिली।

10 साल पुराना था अवैध संबंध:
जांच में सामने आया कि मृतका का पति लद्दाख मजदूरी करने गया था, इस दौरान मृतका और पड़ोसी रामुकमार केंवट के बीच 10 साल से प्रेम संबंध चल रहा था। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए आरोपी ने पूछताछ में हत्या करना कबूल कर लिया।

घटना वाले दिन दुपहर करीब 3 बजे दुवासबाई आरोपी के घर आई और पास के खंडहर में बुलाकर 5 हजार रुपये की मांग की। इनकार करने पर महिला ने थप्पड़ मारा, जिससे गुस्से में आकर आरोपी ने पास पड़ी लकड़ी से उसके सिर पर ताबड़तोड़ तीन वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को कंबल से ढंककर फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी के घर से खून से सने कपड़े और हत्या में प्रयुक्त लकड़ी जब्त की है। एफएसएल जांच में खून के निशान की पुष्टि भी हुई है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी लखनलाल पटेल, एएसआई यशवंत राठौर, नजीर हुसैन, प्रधान आरक्षक राजेश पैकरा, अरुण कौशिक, योगेश राठौर, अजय बंजारे, किशोर सिदार, रामनिवास उरांव सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने इस मामले के खुलासे में अहम भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button