ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
छत्तीसगढ़

बुजुर्ग को जिंदा जलाकर उतारा मौत के घाट, तीन दिनों में तीसरी हत्या से दहशत

कवर्धा। जिले के सिंघनपुरी गांव के बामी इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार देर रात अज्ञात हमलावर ने 70 वर्षीय बुजुर्ग झड़ी साहू को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। बुजुर्ग अपने घर के बाहर सो रहे थे, तभी उन पर इस भयावह हमले को अंजाम दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झड़ी साहू चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते और मदद के लिए पहुंचते, तब तक वे बुरी तरह झुलस चुके थे। मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

इस निर्मम हत्या के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैल गई है। यह घटना इलाके में तीन दिनों के भीतर हुई तीसरी हत्या है, जिससे लोगों में भय और आक्रोश दोनों का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन पुलिस अपराधियों को पकड़ने में विफल रही है। लोग रात में घरों से बाहर निकलने से डरने लगे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि इस नृशंस हत्या में शामिल व्यक्ति को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button