ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

भिलाई सुपेला होजरी मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक

भिलाई। सुपेला स्थित होजरी मार्केट में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार आग एक साथ तीन से चार दुकानों में फैल गई, जिससे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही स्थानीय व्यापारी और दुकानदारों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी, और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी है|

बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत एक दुकान में वेल्डिंग मशीन शुरू करने के दौरान हुई। मशीन से निकली गर्मी के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ और आग तेजी से फैल गई। दुकान में जूते-चप्पल बनाने का कच्चा मटेरियल और सल्यूशन केमिकल रखा हुआ था, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया।

गौरतलब है कि यह दुकान महज तीन महीने पहले शुरू की गई थी, और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button