ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
दुर्ग

रजनी विजय बघेल के जन्मदिवस पर भव्य धार्मिक आयोजन और सामाजिक समर्पण का दर्शन

दुर्ग | लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल की धर्मपत्नी रजनी बघेल के जन्मदिवस के अवसर पर आज भिलाई के सेक्टर-9 स्थित हनुमान मंदिर में राम सेवा संघ परिवार साजा के अध्यक्ष गोपाल वर्मा के संयोजन में भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर आचार्य पंडित कान्हा जी एवं देव जी महाराज के मुखारविंद से सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा और हनुमान अभिषेक संपन्न हुआ। बाद में महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें साजा क्षेत्र से आई लगभग 150 महिलाओं ने भाग लिया।

वहीं, सुबह से ही सांसद निवास में शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में पारिवारिक सदस्य, महिला कार्यकर्ता, और क्षेत्रीय नागरिक उनके सरल स्वभाव के कारण रजनी बघेल से मिलने पहुंचे और जन्मदिवस की बधाइयाँ दीं।

इस उपलक्ष्य में सेक्टर-5 स्थित भादेश्वर महाकाल शिव मंदिर में सुबह 10 बजे से विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ, जिसमें स्वयं रजनी बघेल उपस्थित रहीं। उन्होंने विधिपूर्वक अभिषेक, पूजा व आरती कर सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के उपरांत प्रसाद वितरण और केक काटने का कार्यक्रम भी हुआ।

इस आयोजन में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

  • महापौर अलका वाघमारे
  • तोषु सिंह वर्मा (अध्यक्ष, सेवा सहकारी समिति, लोधी कांपा)
  • ओमप्रकाश जोशी (पूर्व जिलाध्यक्ष, बेमेतरा)
  • नीलम चंद्राकर (सभापति, जिला पंचायत)
  • राजेश चंद्राकर (सांसद प्रतिनिधि, दुर्ग)

दिव्या कालिहारी, जयश्री राजपूत, राजु कश्यप, पोषण वर्मा सहित अनेक मंदिर समिति पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

रजनी विजय बघेल अपने सरल, विनम्र स्वभाव, धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता के लिए पहचानी जाती हैं। इस आयोजन के माध्यम से उनका सामाजिक और आध्यात्मिक पक्ष एक बार फिर जनमानस के सामने आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button