ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

चार साल की ब्लैकमेलिंग, 2 करोड़ की ठगी: सर्राफा व्यापारी ने की आत्महत्या की कोशिश

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है। एक शातिर पति-पत्नी की जोड़ी ने मिलकर एक प्रतिष्ठित सर्राफा व्यापारी को अपने प्रेमजाल में फंसाया और अश्लील वीडियो बनाकर चार साल तक ब्लैकमेल किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारी से करीब 2 करोड़ रुपये की संपत्ति हड़प ली। जब पीड़ित व्यापारी मानसिक तनाव से टूट गया और आत्महत्या की कोशिश की, तब जाकर यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया।

इस पूरे मामले की शुरुआत वैशाली नगर क्षेत्र में हुई, जहां आरोपी महिला निलिमा यादव उर्फ नीलम लहरे एक ज्वेलरी शॉप में नौकरी मांगने के बहाने पहुंची। वहां उसने दुकान के मालिक से बातचीत के दौरान मोबाइल नंबर ले लिया और धीरे-धीरे उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। कुछ समय बाद, उसने अपने पति आनंद यादव के साथ मिलकर व्यापारी को सुनसान जगह पर बुलाया और वहां उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

इस वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर दंपति ने व्यापारी को चार साल तक ब्लैकमेल किया। उन्होंने व्यापारी से नकदी, सोने की ज्वेलरी, कार, बंगला, जमीन और अन्य संपत्तियां अपने नाम करवा लीं। यह सिलसिला इतना भयावह था कि व्यापारी आर्थिक और मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गया। आखिरकार, मानसिक तनाव में आकर उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों की सजगता से उसकी जान बची और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई। एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई और जांच के बाद आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2), 351(2), 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

2 करोड़ की संपत्ति जब्त

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 2 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद की है, जिसमें शामिल हैं:

  • 16.45 लाख नकद
  • 80.49 लाख की सोने की ज्वेलरी
  • 25 लाख का फिक्स्ड डिपॉजिट
  • 35 लाख का बंगला
  • 8 लाख की कार
  • दोपहिया वाहन और विदेशी मुद्रा भी शामिल

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी दंपति ने अन्य लोगों को भी इसी तरह ब्लैकमेल किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button