ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह: पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने होनहारों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया हौसला

भिलाई नगर: पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों के होनहार बच्चों ने नीट, जेईई मेन्स, 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे विभाग का नाम रोशन किया है। इन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए पुलिस नियंत्रण कक्ष, भिलाई नगर में गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग, विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उन्होंने कहा कि,

आप सभी ने प्रतियोगी परीक्षाओं व बोर्ड एग्जाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने परिवार, विभाग और जिले का नाम गौरवान्वित किया है। यह आपकी मंज़िल नहीं बल्कि एक मील का पत्थर है। मेहनत का यह सिलसिला जीवनभर जारी रखना होगा।

उन्होंने विशेष रूप से उन विद्यार्थियों की सराहना की जिन्होंने नेशनल खेलों में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश और देश का मान बढ़ाया।

सम्मानित किए गए छात्र-छात्राओं की सूची:

सम्मानित किए गए छात्र-छात्राओं की सूची:

क्र. थाना / शाखा अधिकारी / कर्मचारी का नाम छात्र / छात्रा का नाम उपलब्धि
1 दुर्ग उपनिरीक्षक श्रीमती ममता अली शर्मा अयान अली फुटबॉल – 5वीं नेशनल क्लब चैम्पियनशिप 2025 (गोल्ड)
2 छावनी उपनिरीक्षक श्रीमती नवी मोनिका पाण्डेय अभिनव पाण्डेय जेईई मेन्स 2025 उत्तीर्ण
3 विशेष शाखा भिलाई निरीक्षक श्री कैलाशनाथ मिश्रा विद्या मिश्रा 10वीं – 96%
4 रानीतराई उपनिरीक्षक श्री पुरूषोत्तम कुर्रे वेलिना कुर्रे जेईई मेन्स 2025 उत्तीर्ण
5 विशेष शाखा भिलाई सहायक उपनिरीक्षक श्री प्रहलाद बंछोर लिपिका बंछोर 10वीं – 90%
6 नपुअ कार्यालय छावनी प्रधान आरक्षक श्री कौशल कुमार साहू नेहा साहू सीबीएसई 10वीं – 92.8%
7 विशेष शाखा भिलाई प्रधान आरक्षक श्री हरीश कुर्रे प्रवेश कुर्रे जेईई मेन्स 2025 उत्तीर्ण
8 कुम्हारी प्रधान आरक्षक श्री रोशन बंछोर देवांशी बंछोर सीबीएसई 10वीं – 91.2%
9 दुर्ग आरक्षक श्री ललित साहू मोनिका साहू सीबीएसई 10वीं – 95.2%
10 यातायात आरक्षक श्री जितेन्द्र मारकण्डे

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सभी अभिभावकों को भी बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत के साथ-साथ माता-पिता के सहयोग व प्रेरणा का भी परिणाम है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि ये विद्यार्थी आगे चलकर देश के श्रेष्ठ डॉक्टर, इंजीनियर, खिलाड़ी व अधिकारी बनेंगे।

इस कार्यक्रम में विभाग के अन्य अधिकारीगण, कर्मचारी एवं सम्मानित अभिभावक भी उपस्थित रहे। समारोह का समापन मिठाई वितरण एवं समूह फोटोग्राफी के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button