ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
रायपुर

देवरी गांव में नागदेवता का परिवार! एक घर से निकले 35 जहरीले सांप, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

रायपुर  | रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र के देवरी गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक ग्रामीण के घर से एक साथ 35 जहरीले सांप निकले। यह अनोखी और डरावनी घटना गांव में चर्चा का केंद्र बन गई है।

गांव के निवासी इंद्र कुमार साहू के घर से बीते शनिवार को छोटे-छोटे नाग-नागिन निकलने लगे। जैसे-जैसे यह सिलसिला बढ़ा, घर में सांपों की संख्या भी बढ़ती गई। जब इंद्र कुमार ने गांववालों को इस बारे में जानकारी दी तो लोगों की भीड़ जुटने लगी और कुछ लोग सांपों को नागदेवता का परिवार मानकर पूजा करने लगे।

इंद्रा साहू ने तुरंत रेस्क्यू टीम को बुलाया। सपेरे और 112 की टीम मौके पर पहुंची और पूरे घर की तलाशी ली। टाइल्स के नीचे से सांप के फुफकारने की आवाज आने पर जब फर्श खोदी गई, तो वहां से एक के बाद एक कुल 35 जहरीले सांप निकले।

रेस्क्यू टीम ने सावधानीपूर्वक सभी सांपों को पकड़ा और उन्हें सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ दिया। इस दौरान गांववालों की भारी भीड़ जमा रही और पूरा नजारा देखने को लोग दूर-दूर से पहुंचे।

रेस्क्यू कार्य के दौरान आंरग पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। अब इंद्र कुमार साहू का घर गांवभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालाँकि फिलहाल वहां और कोई सांप नहीं मिला है, लेकिन इस अद्भुत और रोमांचक घटना ने लोगों को चकित कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button