ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ की जिला कार्यकारिणी गठित, गीता बाग निर्विरोध जिला अध्यक्ष चयनित

दुर्ग | आज विवेकानंद सभागार में छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ की महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई, जिसमें नई जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांताध्यक्ष पद्मावती साहू ने की।

रायपुर जिला अध्यक्ष भुनेश्वरी तिवारी, बलौदा बाजार जिला अध्यक्ष सतरुपा ध्रुव और धमतरी जिला अध्यक्ष रेवती वत्सल समेत कई पदाधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे। सर्वसम्मति से गीता बाग को जिला अध्यक्ष चुना गया।

नई कार्यकारिणी इस प्रकार घोषित की गई:

  • कोषाध्यक्ष: प्रभा कुठारे
  • जिला सचिव: माधुरी ठाकुर
  • सह सचिव: सुन्नी साहू
  • उपाध्यक्ष: लक्ष्मी साहू
  • कार्यकारिणी सदस्य: मोतीझरी चौहान, किरण शर्मा
  • मीडिया प्रभारी: संगीता थापा, कीर्ति सेंगर
  • संगठन सचिव: डी. पुष्पावती

अन्य सक्रिय सदस्यों में: सुनीता शुक्ला, शारदा गंधर्व, सविता गौतम, रेवती उमरे और बेरोनिका कोसरे शामिल हैं।

कार्यक्रम में नीता काजवे और भावना की विशेष उपस्थिति रही। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं और संगठन को और अधिक सशक्त व प्रभावशाली बनाने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button