ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़दुर्ग

मेयर ने कहा कि बगैर स्वीकृत ले आउट के जारी नही होंगे भवन अनुज्ञा और रेन वाटर हार्वेस्टिंग के भौतिक सत्यापन के बगैर भवन पूर्णता प्रमाणपत्र जारी नही होगी

दुर्ग | आज मेयर अलका बाघमार ने इंजीनियरों को सौंपे नए प्रभार वाले वार्डो की जिम्मेदारी मिलने के बाद आज मेयर  अलका बाघमार ने इंजीनियरों की बैठक लेकर निर्माण कार्यो में तेजी लाने बारी-बारी कार्यो की जानकारी ली।मेयर  बाघमार ने कहा वार्डो के भीतर जर्जर सड़को मे डस्टफीलिंग डालने के लिए जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश।

मेयर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि बिना लेआउट स्वीकृति के भवन अनुज्ञा नही प्राप्त होगी,अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही होगी।बैठक में अधिकारी भी विकास कार्यो को लेकर गंभीरता दिखाए अधिकारी फील्ड मे जाकर निरीक्षण करेंगे।ठेकेदारो के भरोसे कार्यो को ना करवाये,शहर में चल रहे विकास कार्यो को जल्द पुरा कराए।

शहर क्षेत्र के वार्डो के भीतर सड़क में पानी भराव की स्थिति ना हो उसको ध्यान मे रखते हुए कच्ची सड़क से पानी निकासी हेतु नाली की व्यवस्था बनाए।जल संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के पालन को लेकर सख्ती के निर्देश दिए गए। रेन वॉटर हार्वेस्टिंग पहले से अनिवार्य है, लेकिन नगर निगम द्वारा अब इसे लेकर सख्ती बरती जाएगी निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के सत्यापन के बिना,किसी भी भवनों को पूर्णता प्रमाण पत्र जारी नहीं होगा।ठेकेदार समयसीमा में पूर्ण नहीं करते तो नियमानुसार उनके टेंडरों को निरस्त कर ब्लेक लिस्ट करने की कार्यवाही की जाएगी।

मेयर ने कहा कि जिस भी काम्प्लेक्स में अंडर ग्राउंड पार्किंग को बंद किये हैं उसकी जांच कर कार्यवाही किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक जोन क्षेत्र में चल रहे प्रमुख विकास कार्यों पर उन्होंने विस्तार से चर्चा की और अधिकारियों से सभी कार्यों की सूची तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए,उन्होंने कहा कि जो भी महत्वपूर्ण कार्य शेष रह गए हैं उन्हें समय रहते पूरा किया जाना है। प्रत्येक वार्ड में स्वीकृत कार्यों, प्रगतिरत कार्य, आप्रारंभ कार्य के विषय में जानकारी ली।इस अवसर पर उपअभियंता हरिशंकर साहू,विनोद मांझी,अर्पणा मिश्रा,विकास दमाहे,प्रेरणा दुबे मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button