ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

GST की बड़ी कार्रवाई: छत्तीसगढ़ में फैला शिकंजा, पांच शहरों में करोड़ों की उगाही

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्टेट जीएसटी विभाग की टीम ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों – बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, रायगढ़ और जगदलपुर में एक साथ 25 से अधिक व्यापारिक ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। यह कार्रवाई गुटखा, जूता, कॉरपोरेट, कपड़ा और ट्रेडिंग फर्मों के खिलाफ की गई है, जिन पर बोगस बिलिंग, कच्चे लेनदेन और जीएसटी चोरी के गंभीर आरोप हैं।

छापेमारी के दौरान टीम को कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों में फर्जी बिलिंग, बिना टैक्स के लेनदेन और जीएसटी जमा न करने के प्रमाण मिले हैं। इन फर्मों से बिल बुक्स, खातों के रजिस्टर, स्टाफ रजिस्टर, कंप्यूटर सिस्टम और डिजिटल दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, जांच में लगातार गड़बड़ियां सामने आने पर संबंधित फर्म संचालकों को 10 करोड़ रुपए की पेनाल्टी थोपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही उन्हें नोटिस भी जारी कर दिया गया है।

कार्रवाई के दौरान दो थोक ड्रायफ्रूट व्यापारियों की दुकान और गोदाम भी जांच के दायरे में आए। यहां से भी बड़ी मात्रा में टैक्स चोरी और अनियमितताओं से जुड़े साक्ष्य मिले हैं। दोनों ठिकानों से लैपटॉप, कंप्यूटर, डिजिटल डेटा, बिक्री बिल और वाउचर जब्त किए गए हैं।

जीएसटी विभाग की यह कार्रवाई राज्य भर में चल रही कर चोरी के खिलाफ अभियान का हिस्सा है। अधिकारियों के मुताबिक, छापेमारी के बाद फाइनल रिपोर्ट तैयार की जा रही है और आगे की कार्रवाई जल्द की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button