ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़

दुर्ग में गांजा बेचते दो आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन विश्वास के तहत बड़ी सफलता

दुर्ग। पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रविशंकर स्टेडियम के पीछे मानस भवन क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से गांजा बेच रहे हैं।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने शनिवार को दो आरोपियों – अंतगुरू नागेष (उम्र 28 वर्ष) और चंदन सोनी (उम्र 32 वर्ष) को पकड़ा। तलाशी के दौरान अंतगुरू नागेष के पास से 1.300 किलोग्राम गांजा (कीमत ₹6,000), एक Vivo मोबाइल (कीमत ₹20,000) सहित कुल ₹26,000 का सामान जब्त किया गया। वहीं, चंदन सोनी के पास से गांजा बिक्री की नगद राशि ₹300 और एक Redmi मोबाइल (कीमत ₹20,000) बरामद किया गया, जिसकी कुल कीमत ₹20,300 आँकी गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20(ख), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।

थाना प्रभारी पद्मनाभपुर ने बताया कि नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, और समाज को नशामुक्त बनाने पुलिस की मुहिम लगातार चलती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button