ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़देश

दुकान में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पाटन। थाना पाटन पुलिस ने दुकान में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी सूर्यकुमार भारती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी ने नशे की हालत में दुकान के अंदर घुसकर गाली-गलौच व मारपीट की घटना को अंजाम दिया था।

मामला 30 जुलाई 2025 का है, जब प्रार्थी चंद्रशेखर देवांगन ने थाना पाटन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह हेमंत कपड़ा बाजार, भारत चौक, कॉलेज पाटन में काम करता है। उसी दिन आरोपी सूर्यकुमार भारती नशे की हालत में दुकान के अंदर जबरन घुस आया और अकारण ही मां-बहन की अश्लील गालियाँ देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी ने प्रार्थी के साथ हाथ मुक्कों से मारपीट की।

घटना के दौरान दुकान संचालक और सहकर्मी योगेंद्र सिंह ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उन्हें भी गाली-गलौच व धमकियाँ दी गईं।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पाटन में अपराध क्रमांक 167/2025 धारा 296, 115(2), 351(2), 333 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी सूर्यकुमार भारती (उम्र 18 वर्ष), निवासी ग्राम कसीडीह, हाल इंदिरा नगर, पाटन को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में सउनि लेखराम हरिवंश, प्रधान आरक्षक लोकेश लहरी, एवं आरक्षक तारकेश्वर विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button