ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
दुर्ग

ऑपरेशन मुस्कान” अभियान में दुर्ग पुलिस को राज्य स्तर पर सर्वाधिक सफलता

दुर्ग | दुर्ग पुलिस बच्चों की सुरक्षा को लेकर लगातार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में गुम इंसान विशेष कर गुम बच्चों के पता तलाश हेतु “ऑपरेशन मुस्कान” चलाया जाता है, जिसके अच्छे परिणाम देखने को मिले है। “ऑपरेशन मुस्कान” की सफलता को देखते हुए शासन के मंशा अनुरुप पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ महोदय द्वारा बच्चों के खोजबीन हेतु आपरेशन मुस्कान के रुप में एक विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया, जो नबालिग वर्ग के बच्चों के पता तलाश की दिशा में राज्य का व्यापक अभियान है।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में दिनांक 01.07.25 से 31.07.25 तक “ऑपरेशन मुस्कान” चलाया गया। इस अभियान के लिए अभिषेक झा, अति. पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण नोडल अधिकारी द्वारा प्रत्येक थानों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर टीम गठित की गई एवं अजय सिंह, उप पुलिस अधीक्षक काईम/सहायक नोडल अधिकारी द्वारा तकनीकी सहायता से जानकारी दिया गया।

गुमशुदा की पतासाजी हेतु सोशल मिडिया एवं संचार साधनों के बेहतर उपयोग सहित अनेक दिशा-निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिये गये।
अभियान के दौरान सर्वप्रथम गुम हुए प्रत्येक बच्चों के घर पर जाकर उनके परिजनों, रिश्तेदार एवं मित्रों से सम्पर्क करते हुए हर एक प्रकरण की समीक्षा करने के उपरांत रणनीति बनाकर टीम का गठन कर ऐसे संभावित स्थान पर भेजा गया जहाँ गुम बच्चों के मिलने की संभावना थी।

आपरेशन मुस्कान के तहत न केवल प्रदेश के भीतर बल्कि पूरे भारत वर्ष में पुलिस टीमों को भेजकर 31 बालक, 150 बालिका इस प्रकार कुल 181 गुम बच्चों को सकुशल बरामद किया गया है, जिसमें से 28 बालक एवं बालिका को विभिन्न राज्यों क्रमशः महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, उड़िसा, राजस्थान, झारखण्ड, मध्य प्रदेश, तेलगांना, एवं आंध्र प्रदेश से सकुशल बरामद कर विधिसम्मत उनकी घर वापसी कराई गई। राज्यभर में व्यापक स्तर पर चलाये गये अभियान में सर्वश्रेष्ठ कामयाबी हासिल करते हुए दुर्ग पुलिस द्वारा प्रथम स्थान पर रहकर 181 बालक एवं बालिकाओं को बरामद करने में सफलता अर्जित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button