ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

मालवीय नगर चौक पर पुलिस वाहन और यात्री बस में जोरदार टक्कर, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग। दुर्ग शहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शनिवार सुबह लगभग 6:30 बजे मालवीय नगर चौक पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। यह हादसा मोहन नगर थाना क्षेत्र में उस समय हुआ जब एक यात्री बस और पुलिस वाहन आमने-सामने टकरा गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी और अचानक ब्रेक लगाने की कोशिश में यह भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मोहन नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

फिलहाल दुर्घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन दोनों वाहनों को खासा नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने बस चालक और पुलिस वाहन चालक को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है। यातायात बाधित न हो इसके लिए जाम हटाने का कार्य भी जारी है।

मोहन नगर पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि हादसे की सटीक वजह सामने आ सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button