ब्रेकिंग
जंगल में महुआ बीनने गए बुजुर्ग पर मधुमक्खियों का हमला, मौके पर मौत, पत्नी गंभीर छत्तीसगढ़ में 6 दिवसीय फेम ट्रिप सफलतापूर्वक संपन्न, छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिली नई दिशा उज्बेकिस्तान के विद्यार्थी कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे 'बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026' का आयोजन 22 मार्च को जगदलपुर में सरहुल उत्सव जनजातीय संस्कृति की विशिष्ट धरोहर, इसे संजोकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री श्री...  जशपुर को विकास की नई सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 19.51 करोड़ के 6 विकास कार्यों का किया भ... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय महावीर प्रसाद जैन को दी श्रद्धांजलि टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी
छत्तीसगढ़बिलासपुर

न्यायधानी में पुलिस का बड़ा एक्शन: हाई प्रोफाइल जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, कैश-टोकन और मोबाइल जब्त

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस ने सरकंडा थाना क्षेत्र के कोनी रोड स्थित एक बाड़े में बड़ी कार्रवाई की। रविवार देर रात सरकंडा पुलिस ने छापा मारकर 9 रसूखदार जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जुआरी प्लास्टिक के कॉइन और कैश के साथ 52 पत्ती का खेल खेलते पकड़े गए।

टीआई निलेश पांडे को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोनी रोड लोधीपारा स्थित महावीर अग्रवाल के बाड़े में जुआरियों का फड़ चल रहा है। सूचना पर एसएसपी रजनेश सिंह ने एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम ने बाड़े की घेराबंदी कर दबिश दी, जहां अंदर नौ लोग कैश और टोकन के साथ जुआ खेलते मिले।

छापे में पुलिस ने जुआरियों के पास से 41 हजार 500 रुपए नगद, ताश की गड्डी, प्लास्टिक कॉइन की पेटी और 11 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान रसूखदार जुआरियों ने एप्रोच लगाने की कोशिश की और थाने में उनके परिचितों की भीड़ भी जुटी। पुलिस ने सभी आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपी

  • सुशील अग्रवाल (60) पिता स्व. महावीर प्रसाद अग्रवाल, निवासी पुराना सरकंडा।
  • विजय विधानी (64) पिता स्व. रेलू विधानी, निवासी हेमूनगर चौक, तोरवा।
  • हरवंश लाल (79) पिता मुल्कराज अजमानी, निवासी दयालबंद, होटल कारोबारी।
  • पारुल उर्फ पारस राय (48) पिता राजेश राय, निवासी 27 खोली, पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, भगवती कंस्ट्रक्शन का संचालक।
  • रमेश कुमार अग्रवाल (70) पिता गोपाल प्रसाद अग्रवाल, निवासी अग्रसेन चौक।
  • चन्द्रशेखर अग्रवाल (64) पिता पूरनचंद अग्रवाल, निवासी महाराणा प्रताप चौक, अकलतरा।
  • बिहारी ताम्रकार (66) पिता स्व. दुखीराम ताम्रकार, निवासी करबला रोड, कोतवाली।
  • तेजेस्वर वर्मा (40) पिता रामाधार वर्मा, निवासी गोड़पारा, सिटी कोतवाली।
  • सुनील अग्रवाल (60) पिता स्व. राधाकृष्ण अग्रवाल, निवासी चांटीडीह, सरकंडा।

इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया है, क्योंकि गिरफ्तार जुआरियों में बिलासपुर महापौर पूजा विधानी के जेठ और कई कारोबारी व ठेकेदार शामिल हैं।

न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस की यह कार्रवाई जुआखोरी के खिलाफ सख्ती का बड़ा संदेश माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button