ब्रेकिंग
शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी
छत्तीसगढ़

आईजी दुर्ग रेंज ने एएनटीएफ की समीक्षा बैठक ली, नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

दुर्ग | पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज  रामगोपाल गर्ग की अध्यक्षता में आज एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) की समीक्षा बैठक पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में रेंज स्तर पर नशा तस्करी की रोकथाम, आरोपियों पर कठोर कार्यवाही और जनजागरूकता कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर संचालित करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस महानिरीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को राजसात करने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाया जाए।

इसके साथ ही मानस पोर्टल हेल्पलाइन नंबर 1933 का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक नागरिकों को इसकी जानकारी दी जाए, ताकि आमजन तुरंत शिकायत दर्ज करा सकें। उन्होंने नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्रह्मकुमारी संस्था एवं अन्य सामाजिक संगठनों की मदद लेकर कार्यक्रम आयोजित करने और युवाओं को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव से अवगत कराने पर विशेष बल दिया।

गर्ग ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि मादक पदार्थों से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए और ऑनलाइन माध्यम से होने वाली खरीदी-बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जाए। उन्होंने विवेचना को एंड-टू-एंड करना और सफ़ेमा के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।

 

बैठक के अंत में पुलिस महानिरीक्षक  गर्ग ने कहा कि नशा न केवल समाज को बल्कि युवा पीढ़ी के भविष्य को भी तबाह कर रहा है। इस बुराई के उन्मूलन के लिए पुलिस प्रशासन कठोर कानूनन कार्यवाही के साथ-साथ आम नागरिकों और सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी से जागरूकता अभियान भी लगातार चलाया जाए ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके।

बैठक में रेंज स्तर के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें बालोद से अति पुलिस अधीक्षक  मोनिका ठाकुर, बेमेतरा से अति पुलिस अधीक्षक  ज्योति सिंह, उप पुलिस अधीक्षक  विनय कुमार एवं डीएसपी  मनोज तिर्की, जिला दुर्ग से नगर पुलिस अधीक्षक  सत्य प्रकाश तिवारी, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से डीएसपी  शिल्पा साहू, उप निरीक्षक  राज कुमार प्रधान, सहायक उपनिरीक्षक हेमंत त्रिपाठी तथा रेंज पुलिस पीआरओ  प्रशांत कुमार शुक्ला सम्मिलित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button