ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

राजभवन में शपथग्रहण समारोह, साय कैबिनेट में शामिल हुए तीन नए मंत्री

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित शपथग्रहण समारोह में तीन नए विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल रमेन डेका ने दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब और अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

शपथग्रहण समारोह में भाजपा नेतृत्व, वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों की मौजूदगी रही। इस विस्तार के साथ साय कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या अब 14 हो गई है। इससे पहले राज्य में अधिकतम 13 मंत्रियों की परंपरा रही है, लेकिन इस बार हरियाणा की तर्ज पर 14 मंत्रियों का फॉर्मूला लागू कर नया इतिहास रचा गया।

नए चेहरों से उमंग का संचार
गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि नए मंत्री नए जोश और उमंग के साथ काम करेंगे। भाजपा ने प्रदेश के सभी क्षेत्रों का ध्यान रखते हुए यह निर्णय लिया है, जिससे निश्चित रूप से राज्य का सर्वांगीण विकास होगा।

नए मंत्रियों की प्रतिक्रिया
शपथ लेने के बाद मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में दुर्ग संभाग सहित पूरे प्रदेश में विकास कार्य को गति दी जाएगी। वहीं मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि वे मुख्यमंत्री और अपने शुभचिंतकों के आभारी हैं और पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। मंत्री राजेश अग्रवाल ने भी प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाया कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

साय मंत्रिमंडल में हुए इस विस्तार से भाजपा सरकार ने नए चेहरों को आगे लाकर प्रदेश के विकास के लिए नई ऊर्जा और दिशा देने का संदेश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button