ब्रेकिंग
अब कोर्ट की सुनवाई के वीडियो नहीं कर सकेंगे शेयर, CJI सूर्यकांत ने जारी किए सख्त निर्देश भारत-रोमानिया रिश्तों को नई उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में तीन समझौते, 2028 बनेगा इनोवेशन व... छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ...
खेल

रिपोर्टर का चुभता सवाल, भारत-पाक क्रिकेट टकराव पर BCCI ने संभाला मोर्चा

नई दिल्ली। एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान करने हेतु मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस सामान्य ढंग से चल रही थी। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव पत्रकारों के टीम चयन से जुड़े सवालों के जवाब दे रहे थे। लेकिन कॉन्फ्रेंस के अंत में माहौल अचानक बदल गया, जब एक पत्रकार ने 14 सितंबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर सवाल दाग दिया।

पत्रकार ने हालिया राजनीतिक और सैन्य तनाव का हवाला देते हुए पूछा कि टीम इस मैच को लेकर क्या रुख अपनाएगी? सवाल सुनते ही बीसीसीआई के मीडिया मैनेजर तुरंत बीच में आए और पत्रकार को रोकते हुए कहा—
“रुकिए, अभी रुकिए। अगर आपके पास टीम चयन से जुड़ा कोई सवाल है तो आप वही पूछिए।”

इस हस्तक्षेप के बाद अगरकर और यादव को किसी भी संवेदनशील टिप्पणी से बचा लिया गया।

दरअसल, अप्रैल-मई में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच चुका है। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले और 7 मई को भारत की ओर से किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद दोनों देशों के रिश्ते और बिगड़ गए। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं। यह मुद्दा संसद में भी गूंज चुका है, लेकिन बीसीसीआई ने अब तक इस पर आधिकारिक रुख स्पष्ट नहीं किया है।

ऐसे में चयन समिति की प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह सवाल उठना बीसीसीआई के लिए ‘आउट ऑफ सिलेबस’ साबित हुआ। बोर्ड ने तुरंत रक्षात्मक रुख अपनाते हुए इस संवेदनशील मुद्दे को टाल दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button