ब्रेकिंग
विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
छत्तीसगढ़

ज्वेलरी चोरी का मास्टरमाइंड पुलिस गिरफ्त में, 4 लाख के जेवरात और दो मोटरसाइकिल बरामद

नंदनी |  थाना नंदनी और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट (एसीसीयू) की संयुक्त कार्रवाई में ज्वेलरी की चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए करीब 4 लाख रुपये के चांदी के जेवरात और दो मोटरसाइकिल बरामद किए गए।

घटना 10-11 अगस्त की दरम्यानी रात ग्राम मेढेसरा स्थित माॅ दुर्गा ज्वेलर्स और 16-17 अगस्त की दरम्यानी रात ग्राम कोड़िया के भावना ज्वेलर्स में हुई थी। चोरों ने दोनों दुकानों के शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। शिकायत पर थाना नंदनी में अपराध क्रमांक 196/2025 और 204/2025 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी फुटेज और सायबर टीम की मदद से आरोपियों का पता लगाया गया। जानकारी मिली कि थाना छावनी का निगरानी बदमाश बादल सोनी किराये के मकान में रह रहा है। उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों सूरज कोसरे, नितिन झाडे और धनेश्वर साहू के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई और वारदात अंजाम दिया। सभी आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में शामिल रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पूरी कार्यवाही में ई-साक्ष्य और CCTV फुटेज का महत्त्वपूर्ण उपयोग किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 3 किलो चांदी के जेवरात, दो मोटरसाइकिल और चोरी में प्रयुक्त सब्बल बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची:

  • बादल सोनी, 32 वर्ष, केम्प 1, थाना छावनी
  • सूरज कोसरे, 22 वर्ष, तिलईरवार (टप्पा), जिला राजनांदगाॅव
  • नितिन झाडे, 22 वर्ष, तेलीटोला (टप्पा), जिला राजनांदगाॅव
  • धनेश्वर साहू, 28 वर्ष, तिलईरवार (टप्पा), जिला राजनांदगाॅव

पुलिस ने इस सफलता के लिए एसीसीयू और थाना नंदनी की संयुक्त टीम की सराहना की है और मामले की अग्रिम कार्यवाही जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button