ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान: 255 वारंटियों की गिरफ्तारी

दुर्ग। जिले में वर्षों से लंबित स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों की तामीली हेतु दुर्ग पुलिस ने 20 अगस्त से 22 अगस्त 2025 तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 255 वारंटियों को गिरफ्तार किया, जिसमें 107 बेमियादी वारंट और 148 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं।

अभियान के दौरान पुलिस की 31 टीमें अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सक्रिय रहीं और लगभग 200 अधिकारी-कर्मचारियों ने वारंट तामीली की जिम्मेदारी निभाई। पूरे अभियान की निगरानी राजपत्रित अधिकारियों द्वारा की गई।

दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद सभी वारंटियों के फिंगरप्रिंट लेकर डाटाबेस तैयार किया है। साथ ही उन्हें कड़े शब्दों में चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहें।

विशेष अभियान के तहत थाना नेवई में वर्ष 2009 से फरार चल रहे एक वारंटी को भी पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली। अभियान में जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ-साथ एसीसीयू टीम ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button