ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
रायपुर

4 सितंबर को रायपुर में शिक्षक सम्मान समारोह, प्रदेशभर से चयनित 64 शिक्षक होंगे शामिल

रायपुर |  इस वर्ष शिक्षक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के 64 उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्यपाल रामेन डेका के हाथों सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए स्कूल शिक्षा संचालनालय (DPI) ने चयनित शिक्षकों की सूची जारी कर दी है और प्रदेशभर के जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को आवश्यक निर्देश भेजे हैं।

सूचना के मुताबिक, राज्य शिक्षक सम्मान समारोह 5 सितंबर 2025 को रायपुर स्थित राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित होगा। समारोह में राज्यपाल के साथ मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री और अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहेंगे।

चार सितंबर तक रायपुर पहुंचना अनिवार्य

समारोह में शामिल होने वाले चयनित शिक्षकों को 4 सितंबर की सुबह 8 बजे तक SCERT शंकर नगर गेस्ट हाउस में पहुंचना अनिवार्य किया गया है। उसी दिन दोपहर 11 बजे राजभवन के दरबार हॉल में कार्यक्रम का रिहर्सल होगा, जिसमें सभी शिक्षकों की उपस्थिति जरूरी होगी। DPI ने स्पष्ट किया है कि शिक्षकों के साथ आने वाले परिजनों को न तो गेस्ट हाउस में ठहरने की अनुमति होगी और न ही राजभवन में प्रवेश दिया जाएगा।

शालीन पोशाक और फोटो व्यवस्था

DPI ने निर्देश जारी किए हैं कि चयनित शिक्षक 4 और 5 सितंबर को शालीन पोशाक में उपस्थित हों। समारोह के दौरान फोटोग्राफर की व्यवस्था की जाएगी, लेकिन फोटो का मूल्य शिक्षकों को स्वयं भुगतान करना होगा।

नोडल अधिकारी नियुक्त

समारोह की व्यवस्थाओं के लिए बी.एल. देवांगन (प्राचार्य, DIET शंकर नगर, रायपुर – 7697530815), बृनिशा लकड़ा (7771985332) और संजीत शर्मा (9098347999) को समन्वयक नियुक्त किया गया है। किसी भी समस्या की स्थिति में चयनित शिक्षक इनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं।

DPI का निर्देश DEO को

DPI ने प्रदेशभर के DEO को पत्र लिखकर चयनित शिक्षकों को सभी दिशा-निर्देशों की जानकारी उपलब्ध कराने और समारोह में शामिल होने की अनुमति प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button