ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़दुर्ग

Sashakt App और Operation Suraksha के तहत व्यापक वाहन जांच, अपराध और उल्लंघनों पर प्रभावी कार्रवाई

दुर्ग | दुर्ग जिले में यातायात पुलिस द्वारा Sashakt App के माध्यम से वाहनों की जांच की गई। इस दौरान विशेषकर ऑटो डीलरों के पास खड़े वाहनों की विस्तृत जाँच की गई। पूर्व में इस ऐप के माध्यम से कई ऐसे वाहन पकड़े गए हैं जो चोरी के थे अथवा आपराधिक गतिविधियों में उपयोग किए गए थे। इस जांच व्यवस्था से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिल रही है।

Sashakt App की विशेषता यह है कि किसी भी वाहन का नंबर दर्ज करते ही उसके संबंध में उपलब्ध समस्त आपराधिक अभिलेख तुरंत प्रदर्शित हो जाते हैं। यदि वाहन चोरी का है अथवा किसी अपराध में प्रयुक्त हुआ है तो उसकी जानकारी तत्काल उपलब्ध हो जाती है।

यह अभिनव सॉफ़्टवेयर सिस्टम दुर्ग पुलिस द्वारा विकसित किया गया है। इसी के साथ Operation Suraksha के अंतर्गत जिलेभर में चालानी कार्रवाई भी की गई। विशेष जांच अभियान नेहरू नगर चौक, मालवीय नगर चौक, पुलगांव चौक, सिरसा गेट चौक, कुम्हारी टोल प्लाज़ा तथा अन्य प्रमुख मार्गों पर संचालित किया गया।

इस दौरान यातायात नियम उल्लंघन पर निम्नानुसार कार्रवाई की गई–
• ड्रिंक एंड ड्राइव – 28
• रेश ड्राइविंग – 15
• बिना सीट बेल्ट – 26
• नो पार्किंग – 32
• अन्य उल्लंघन – कुल मिलाकर
कुल 250 चालान किए गए तथा ₹35,000 का जुर्माना वसूला गया।
______________
यातायात पुलिस की अपील
सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन करें। सुरक्षित एवं अनुशासित ड्राइविंग से दुर्घटनाओं की रोकथाम संभव है। “सावधानी ही सुरक्षा है” – कृपया स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा में सहयोग दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button