ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

जय चंडी गणेश उत्सव समिति सारथी पारा का 30वां गणेशोत्सव, पार्षद और मोहल्लेवासियों का मिल रहा सहयोग

दुर्ग। जय चंडी गणेश उत्सव समिति, सारथी पारा दुर्ग इस वर्ष अपने 30वें गणेशोत्सव का आयोजन कर रही है। समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन दशकों से लगातार गणेश स्थापना की परंपरा निभाई जा रही है। इस आयोजन में मोहल्ले के लोगों के साथ-साथ पार्षद नरेन्द्र बंजारे का भी विशेष सहयोग मिलता रहा है।

 

समिति ने बताया कि कोरोना काल में जब बड़े-बड़े पंडालों में गणेश स्थापना नहीं हो पाई थी, तब भी मोहल्ले स्तर पर परंपरा को जीवित रखा गया और श्रद्धापूर्वक गणेशोत्सव मनाया गया। यही कारण है कि समिति का यह आयोजन स्थानीय स्तर पर श्रद्धा और आस्था का प्रतीक बन गया है।

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि गणेशोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देने का माध्यम है। हर वर्ष समिति सामाजिक गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन करती है, जिससे बच्चों और युवाओं में उत्साह बना रहता है।

स्थानीय लोगों ने इस परंपरा को जीवंत बनाए रखने के लिए समिति के प्रयासों की सराहना की और कहा कि गणेशोत्सव मोहल्ले की एकता और सहयोग की मिसाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button