सुपेला पुलिस की बड़ी कार्यवाही: धारदार चाकू लहराकर डराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

भिलाई।‘ गणेश उत्सव के मौके पर सुपेला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आमजन को धारदार चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर तीन प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, डेरा बस्ती चंद्रा मौर्या टाकिज के पास आरोपी माधो लाल बाटी और रूपलाल बाटी झोपड़ी क्षेत्र में लोगों को चाकू लहराकर धमका रहे थे। इसी तरह कोसा नाला सुपेला के पास झोपड़पट्टी क्षेत्र में आरोपी बाल्या भाटी भी इसी तरह का कृत्य कर रहा था। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से धारदार लोहे के चाकू बरामद कर जब्त किए। मामले में अपराध क्रमांक 1022/2025, 1023/2025 और 1024/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव सहित सउनि पूरण लाल पनिका, राजेश तिवारी, प्रआर प्रहलाद सिंह सिरमौर, रामनारायण यदु, आरक्षक सूर्य प्रताप सिंह और दुर्गेश सिंह राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।













