ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़

गणेश विसर्जन के दौरान डीजे पर नाचते-नाचते 15 वर्षीय बालक की मौत, लापरवाही के आरोपों से गुस्साए लोग

बलरामपुर। गणेश विसर्जन के दौरान डीजे की धुन पर नाच रहे 15 वर्षीय बालक की अचानक हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान प्रवीण गुप्ता के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, विसर्जन जुलूस के दौरान अचानक प्रवीण गिर पड़ा। परिजन और स्थानीय लोग तुरंत उसे लेकर सीएचसी राजपुर पहुंचे, जहां डाक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में समय पर डॉक्टर मौजूद नहीं थे और डॉक्टर करीब 20 मिनट देर से पहुंचे, जिससे बच्चे की जान नहीं बच पाई। इसी को लेकर लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने सीएचसी राजपुर का घेराव कर “डॉक्टर हटाओ” की मांग उठाई।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद है और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।

घटना से गणेश विसर्जन की खुशियां मातम में बदल गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button