ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार का कहर : सड़क हादसे में मामा-मामी और भांजे की दर्दनाक मौत

खैरागढ़। गणेश झांकी देखने निकला एक परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। ग्राम बल्देवपुर निवासी रिलेश साहू (32 वर्ष) अपने भांजे मोहित साहू (13 वर्ष), निवासी गंजीपारा, पत्नी करिश्मा साहू और दो नन्हीं बेटियों (डेढ़ और तीन वर्ष) को लेकर बाइक से राजनांदगांव जा रहे थे।

ठेलकाडीह से पहले आशीर्वाद ढाबा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि रिलेश साहू और उनका भांजा मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी करिश्मा साहू को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। हादसे में उनकी दोनों नन्हीं बेटियां घायल हुईं, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही ठेलकाडीह पुलिस और यातायात दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए खैरागढ़ भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

एक साथ तीन लोगों की मौत से ग्राम बल्देवपुर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों के घर में मातम पसरा हुआ है और गांव में गमगीन माहौल व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button