ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
Uncategorized

हैंडीक्राफ्ट मार्केट एवं स्थायी एक्जीबिशन डोम निर्माण की मांग

दुर्ग।नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर  अलका बाघमार से आज कैट दुर्ग महिला इकाई की अध्यक्ष  पायल जैन ने उनके चेम्बर में सौजन्य भेंट की।इस दौरान उन्होंने शहर के सर्वांगीण विकास के लिए महापौर  अलका बाघमार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और महिला उद्यमिता को नई दिशा देने संबंधी कई महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे।

महिला उद्यमिता को मिला नया आयाम:

पायल जैन ने कहा कि कैट दुर्ग महिला इकाई लगातार स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत कार्य कर रही है। संगठन द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों और टोकन अमाउंट पर आयोजित प्रदर्शनियों के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इन आयोजनों से महिला उद्यमियों की अच्छी-खासी बिक्री होती है और उन्हें शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों से जुड़ने का भी अवसर मिलता है। इससे वे अपने उत्पादों की सालभर लगातार मार्केटिंग कर पाती हैं।

हैंडीक्राफ्ट मार्केट प्रारंभ करने का सुझाव:

पायल जैन ने महापौर से आग्रह किया कि उतई टेम्पो स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर के पीछे जहां कई वर्षों से गुमटियाँ पड़ी हुई हैं, वहाँ की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण कर त्यौहारों से पूर्व हैंडीक्राफ्ट मार्केट शुरू किया जाए। इससे स्थानीय महिला उद्यमियों और गृह उद्योगों को अपने उत्पाद बेचने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

स्थायी एक्जीबिशन डोम की आवश्यकता:

उन्होंने आगे सुझाव दिया कि शहर में एक उपयुक्त स्थान चिन्हित कर स्थायी एक्जीबिशन डोम का निर्माण कराया जाए। इस सुविधा से समय-समय पर महिला उद्यमियों और गृह उद्योगों द्वारा प्रदर्शनियों का आयोजन सुगमता से हो सकेगा और स्थानीय हस्तशिल्प एवं उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जा सकेगी।इस अवसर पर अध्यक्ष  पायल जैन, महामंत्री गुंजा पिंचा,कोषाध्यक्ष अमीना हिरानी,एमएसएमई मो अली हिरानी मौजूद रहें।

महापौर से सहयोग की अपेक्षा:

पायल जैन ने विश्वास व्यक्त किया कि महापौर अलका बाघमार इस विषय पर गंभीरतापूर्वक विचार करेंगी और दुर्ग नगर निगम महिला उद्यमिता को सशक्त बनाने की दिशा में सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि महापौर के सहयोग से न सिर्फ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी बल्कि शहर के आर्थिक व सांस्कृतिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button