ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

स्कूल शिक्षा विभाग में भर्ती घोटाले की पुष्टि, मंत्री यादव ने तुरंत कदम उठाने के निर्देश दिए

रायपुर। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने व्यावसायिक प्रशिक्षक भर्ती प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं, लेनदेन और भ्रष्टाचार की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।

राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, रायपुर द्वारा संचालित भर्ती प्रक्रिया में प्राप्त शिकायतों के आधार पर प्रारंभिक जांच प्रतिवेदन शासन को प्राप्त हुआ है। प्रतिवेदन में चयन प्रक्रिया में गड़बड़ियों की पुष्टि हुई है।

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दोषी अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल एफ.आई.आर. दर्ज की जाए और कार्रवाई की प्रगति से शासन को नियमित रूप से अवगत कराया जाए। मंत्री यादव ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी मामलों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के प्रति शासन शून्य सहिष्णुता की नीति पर काम कर रहा है। विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। इस कार्रवाई से विभाग में पारदर्शिता बढ़ाने और योग्य उम्मीदवारों को न्याय दिलाने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button