ब्रेकिंग
दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच
दुर्ग

सड़क सुरक्षा अभियान में सख्ती, बिना हेलमेट और रैश ड्राइविंग पर चला जुर्माने का डंडा

दुर्ग।यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान के तहत 14 सितंबर 2025 को जिलेभर में सघन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 450 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें बिना हेलमेट वाहन संचालन के 200, ट्रिपल सीटर 25, बिना लाइसेंस 20, नो पार्किंग 22, रैश ड्राइविंग 25, मॉडिफाइड साइलेंसर 15 और ड्रिंक एंड ड्राइव के 5 मामले शामिल हैं।

 

इस दौरान लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये का समन शुल्क वसूल किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल चालानी कार्रवाई करना नहीं, बल्कि नागरिकों को सड़क सुरक्षा के महत्व से जागरूक करना और उनकी जान की रक्षा करना है।

यातायात पुलिस ने अपील की है कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। नशे की हालत में वाहन संचालन से बचें तथा तेज गति और लापरवाह ड्राइविंग से दूरी बनाए रखें। पुलिस का कहना है कि नागरिकों की सतर्कता और अनुशासन न केवल उनकी खुद की, बल्कि पूरे समाज की सुरक्षा की गारंटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button