ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
देश

उज्ज्वला योजना का विस्तार: नवरात्रि पर 25 लाख महिलाओं के घर पहुंचेगा फ्री गैस कनेक्शन

नई दिल्ली :  नवरात्रि के पहले दिन केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) का दायरा और बढ़ा दिया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 25 लाख नए मुफ्त एलपीजी कनेक्शन देने का निर्णय लिया गया है। इस फैसले से उज्ज्वला लाभार्थियों की कुल संख्या बढ़कर 10.60 करोड़ हो जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कदम माताओं और बहनों के लिए नवरात्रि पर आनंद का अवसर है और महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस पहल को प्रधानमंत्री मोदी के महिलाओं के प्रति “देवी दुर्गा समान सम्मान” का प्रतीक बताया। उन्होंने बताया कि हर नए कनेक्शन पर सरकार 2,050 रुपये खर्च करेगी, जिसके तहत लाभार्थियों को गैस चूल्हा, रेगुलेटर और एलपीजी सिलेंडर निशुल्क प्रदान किए जाएंगे।

पुरी ने कहा कि उज्ज्वला योजना देश में ऊर्जा क्रांति की मशाल बन चुकी है। वर्तमान में ₹300 की सब्सिडी के साथ उज्ज्वला परिवारों को सिलेंडर की रिफिल मात्र ₹553 में उपलब्ध हो रही है, जो कई एलपीजी उत्पादक देशों से भी कम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button