ब्रेकिंग
मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार
छत्तीसगढ़

भिलाई की युवती महिमा साहू की मां बमलेश्वरी की पदयात्रा के दौरान सड़क हादसे में मौत

भिलाई  | भिलाई से मां बमलेश्वरी के दर्शन करने पैदल डोंगरगढ़ जा रही 20 वर्षीय महिमा साहू की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा राजनांदगांव, सोमानी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर सुबह 8:30 बजे के करीब हुआ, जब तेज रफ्तार एक थार गाड़ी (सीजी 04 क्यूसी 8007) ने उन्हें कुचल दिया।

जानकारी के मुताबिक, महिमा गंभीर रूप से घायल हुई और उन्हें सेक्टर 9 अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। घटना की सूचना साथ गए पदयात्रियों ने परिवार को दी।

महिमा मेधावी छात्रा थीं और आठ महीने पहले ही सरकारी नौकरी लगी थी। नौकरी लगने पर उन्होंने मां बमलेश्वरी की पदयात्रा कर दर्शन करने की मन्नत मानी थी। सोमवार रात से ही महिमा घासीदास नगर से पदयात्रा पर निकली थीं, लेकिन दुर्भाग्यवश सोमानी थाना क्षेत्र में यह हादसा हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button