ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

AI ऐप से ब्लैकमेल कर 8 लाख वसूले, आरोपी पुरानी भिलाई से गिरफ्तार

दुर्ग। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने एक युवक को ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़िता से पहले ही 8 लाख रुपये वसूल चुका था और और अधिक रकम की मांग कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, उमाशंकर भारती उर्फ दादु (27 वर्ष), निवासी ग्राम उमदा, पुरानी भिलाई ने पीड़िता की फोटो को AI ऐप में डालकर वीडियो बनाने और उसे व्हाट्सएप व इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी दी। रकम नहीं देने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता की शिकायत पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 377/2025 धारा 308 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने दबिश दी। पहले वह घर पर नहीं मिला, लेकिन पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि वह साहू होटल में मौजूद है। वहां से पुलिस ने उमाशंकर को हिरासत में लेकर थाने लाया, जहां उसने अपना जुर्म कबूल किया।

पुलिस ने आरोपी को 4 अक्टूबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक अम्बर सिंह भारद्वाज, आरक्षक अरविन्द मेढे, आरक्षक संजय मनहरे, बंटी सिंह, राजकुमार सिंह और ईश्वर भारद्वाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button