ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय व्हाट्सएप नंबर से अब तुरंत होगा सफाई दल का एक्शन

दुर्ग | नगर पालिक निगम।शहर में फैली गंदगी और ब्लैक स्पॉट की समस्या अब जल्द ही खत्म होने जा रही है। नगर निगम दुर्ग ने चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स के स्थायी निवारण के लिए बड़ी पहल की है। अब कोई भी नागरिक अपने मोबाइल से सिर्फ एक व्हाट्सएप मैसेज भेजकर अपने आसपास के गंदे स्थानों की शिकायत दर्ज कर सकता है। इसके लिए राज्य स्तरीय एकीकृत व्हाट्सएप नंबर 91-851-900-9090 जारी किया गया है।

एक मैसेज में होगी सफाई, अब शिकायत का तुरंत समाधान

शहरवासी अब गंदगी या कचरा फैलने की शिकायत सीधे इस नंबर पर फोटो और स्थान की जानकारी के साथ भेज सकते हैं। संदेश मिलते ही नगर निगम का सफाई दल तुरंत मौके पर पहुंचेगा और कार्रवाई करेगा। शिकायतकर्ता को कार्य पूर्ण होने की जानकारी भी दी जाएगी।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने बताया कि यह व्यवस्था प्रदेशभर में शुरू की गई है ताकि ब्लैक स्पॉट की समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके और नागरिकों को स्वच्छता में प्रत्यक्ष भागीदारी का अवसर मिले।

महापौर ने किया आह्वान “शहर की स्वच्छता, हमारी जिम्मेदारी”

महापौर  अलका बाघमार ने कहा  “दुर्ग नगर निगम निरंतर स्वच्छता के लिए काम कर रहा है, लेकिन शहर को स्वच्छ और आकर्षक बनाए रखने में नागरिकों की भागीदारी सबसे अहम है। एक छोटी-सी सूचना भी बड़े बदलाव की शुरुआत बन सकती है।”

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे गंदगी फैलाने के बजाय उसकी सूचना दें ताकि निगम दल समय पर पहुंचकर सफाई कर सके।

 ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025’ के तहत चल रहा अभियान

यह पहल 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चल रहे ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’का हिस्सा है। इस अवधि में नगर निगम द्वारा वार्ड-वार ब्लैक स्पॉट की पहचान, सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। निगम का लक्ष्य है कि दुर्ग शहर को जल्द ही ब्लैक स्पॉट मुक्त घोषित किया जाए।

इस तरह करें शिकायत दर्ज – बेहद आसान प्रक्रिया

  • अपने मोबाइल में नंबर +91-851-900-9090 सेव करें।
  • जिस जगह गंदगी या कचरा है, उसकी स्पष्ट फोटो खींचें।
  • फोटो के साथ संक्षिप्त विवरण या स्थान का नाम भेजें।
  • निगम दल तुरंत सफाई करेगा और रिपोर्ट भेजी जाएगी।

 लक्ष्य “स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ दुर्ग”

महापौर  अलका बाघमार,आयुक्त  अग्रवाल एवं स्वास्थ्य विभाग प्रभारी नीलेश अग्रवाल ने कहा कि यह पहल केवल सफाई नहीं, बल्कि जनजागरूकता और नागरिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। निगम प्रशासन का उद्देश्य है कि दुर्ग शहर को प्रदेश के सबसे स्वच्छ, हरा-भरा और सुंदर शहरों की सूची में शामिल किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button