ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़

मोहन नगर पुलिस की कार्रवाई: 161 पौवा अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 15 हजार से अधिक की शराब जब्त

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहन नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध शराब बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 161 पौवा देशी शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग ₹15,100 आंकी गई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धमधा नाका सब्जी मंडी के पास कुछ लोग प्लास्टिक की बोरियों में शराब रखकर ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान सफेद बोरे में भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 558/25 और 559/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी:

  • बजरंगी कुर्मी, उम्र 21 वर्ष, निवासी सिकोला भाठा, थाना मोहन नगर
  • कृष्णा कुमार कुर्मी, उम्र 50 वर्ष, निवासी देवार मोहल्ला, सिकोला भाठा
  • मोहन नगर थाना प्रभारी ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button