ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 9 नए नर्सिंग कॉलेजों के भवन निर्माण को मिली हरी झंडी, 78.15 करोड़ की स्वीकृति

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की महत्वाकांक्षी योजना को राज्य सरकार ने ठोस रूप दे दिया है। प्रदेश बजट में शामिल 9 नए नर्सिंग महाविद्यालयों के भवन निर्माण के लिए कुल 78 करोड़ 15 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय नर्सिंग शिक्षा को मजबूत करेगा और स्वास्थ्य क्षेत्र में कुशल मानव संसाधन तैयार करने में सहायक होगा।

प्रत्येक नर्सिंग महाविद्यालय के लिए लगभग 8 करोड़ 68 लाख रुपए की राशि निर्धारित की गई है। ये कॉलेज दंतेवाड़ा, बैकुंठपुर, बीजापुर, बलरामपुर, जशपुर, रायगढ़, धमतरी, जांजगीर-चांपा और नवा रायपुर (अटल नगर) में स्थापित होंगे। इन संस्थानों से दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों के छात्रों को भी गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे और स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव संसाधन की उपलब्धता बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि प्रदेश के प्रत्येक युवा को आधुनिक स्वास्थ्य शिक्षा मिले और हर जिले में कुशल मानव संसाधन तैयार हों। 9 नए नर्सिंग कॉलेजों का निर्माण स्वास्थ्य शिक्षा क्षेत्र में नए अध्याय की शुरुआत करेगा, युवाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर बढ़ाएगा।”

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी कहा, “मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यह निर्णय प्रदेश के स्वास्थ्य शिक्षा और सेवाओं में नई दिशा देगा। युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार के अवसर मिलेंगे, और छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवाओं और मानव संसाधन विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button