ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
छत्तीसगढ़

छठ पर्व पर दुर्ग पुलिस अलर्ट, 300 जवानों की तैनाती — सभी घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दुर्ग | छठ पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए दुर्ग पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जिलेभर के सभी छठ घाटों और तालाबों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सोमवार को कंट्रोल रूम दुर्ग में तैनात पुलिस बल को ब्रीफ किया गया, जिसके बाद जवानों को उनके निर्धारित स्थानों पर रवाना किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने जवानों को सतर्कता बरतने, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार, विभिन्न थानों और पुलिस लाइन से कुल 300 जवानों की तैनाती की गई है। प्रत्येक अनुभाग में सीएसपी/एसडीओपी अधिकारियों के साथ एडी पार्टी भी तैनात की गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

सभी तालाबों और छठ घाटों को पहले से चिन्हांकित कर सुरक्षा बल लगाया गया है। पुलिस प्रशासन ने महिला पुलिसकर्मियों, यातायात दल और गोताखोरों की भी विशेष ड्यूटी लगाई है।

अधिकारियों ने बताया कि छठ पर्व के दौरान सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता दी गई है। दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button