ब्रेकिंग
टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न
छत्तीसगढ़बलरामपुर

अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बिचौलियों में हड़कंप,350 बोरी अवैध धान बरामद

बलरामपुर  :  जिले में धान खरीदी शुरू होने से पहले ही प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध धान भंडारण का खुलासा किया है। उड़नदस्ता टीम ने रामचंद्रपुर विकासखंड के दोलंगी गांव में एक घर से 350 बोरी अवैध धान जप्त किया है।

जानकारी के अनुसार, एसडीएम आनंद राम नेताम के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। मंडी अधिनियम के तहत की गई इस कार्रवाई के बाद धान बिचौलियों में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने वाली है, जिसके चलते बिचौलिए पहले से ही सक्रिय हो गए थे और बड़ी मात्रा में धान का अवैध भंडारण कर रहे थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि किसी भी तरह की अनियमितता न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button