ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
दुर्ग

दूध डेयरी लोन के नाम पर ग्रामीणों से 46 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

धमधा (दुर्ग) – दूध डेयरी लोन और बीमा के नाम पर ग्रामीणों को झांसा देकर 46 लाख रुपये की बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। थाना धमधा में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी विकास सोनी और उनके सहयोगी मधु पटेल ने 26 ग्रामीणों को प्रधानमंत्री पशु लोन दिलाने का झांसा देकर उनके नाम पर एक से अधिक बैंक खाते खुलवाए।

आरोपियों ने खाताधारकों से 10 प्रतिशत कमीशन और सुरक्षा के नाम पर हस्ताक्षरयुक्त चेक हासिल किए। इसके बाद चेक और अन्य माध्यमों से खाताधारकों के पैसे निकालकर अपने और अपने परिचितों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। कुल 45,92,250 रुपये की धोखाधड़ी की पुष्टि हुई है।

प्रार्थिया चन्द्रिका पटेल ने मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर थाना धमधा ने 420, 34, 120-बी भादवि के तहत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर विकास सोनी और मधु पटेल को गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस ने कहा है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य आरोपी:

  • विकास सोनी
  • मधु पटेल (ग्राम परसकोल, धमधा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button